फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के अवैध कटान और अतिक्रमण पर वन बीट अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ वन विभाग के पांगरवासा बीट में पेड़ के अवैध कटान और अतिक्रमण के मामले में डीएफओ ने वन बीट अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने 11 दिसंबर को कांचुलाखर्क और पांगरवासा बीट का भ्रमण किया था। इस दौरान पांगरवासा बीट में राग के दो पेड़ कटे मिले, जिसमें एक हक हकूकधारी वाला था जबकि एक आरक्षित क्षेत्र का था। साथ ही वहां पास में ही कुछ स्थानीय लोगों की ओर से आरक्षित क्षेत्र में अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी, जिसे रोककर उन्हें जमीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यालय में आने के लिए कहा गया। इस मौके पर उपस्थित फील्ड कर्मचारी इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएफओ ने नियमित गश्त न करने और लापरवाही पर वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें