छिमटा के जंगलों में लगी आग से आदिबदरी क्षेत्र में छायी धुंध।
- फोटो : GOPESHWAR
छिमटा के जंगल दो दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं, लेकिन वन विभाग इसे अभी तक नहीं बुझा सका है। रविवार शाम को आग सुदूर जंगलों में पहुंच गई है। जंगलों में आग लगने से क्षेत्र में चारों ओर धुंध फैल गई है।
स्थानीय निवासी नारायण नेगी ने बताया कि शनिवार शाम को कुछ शरारती तत्वों ने छिमटा के जंगलों में आग लगा दी, जिससे यहां जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना पर वन कर्मियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।