फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आंदोलन के बाद जागा विभाग, आइस स्केटिंग रिंग में शुरू हुआ सुधार

Thu, 22 Jan 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

स्केटिंग एसोसिएशन लगातार कार्यों की कर रही निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली के संरक्षण समेत कई मांगों को लेकर स्थानीय लोगों के आंदोलन के बाद आइस स्केटिंग रिंग में सुधार करना शुरू कर दिया गया है। रिंक में चल रहे कार्यों पर स्थानीय लोग और आइस स्केटिंग एसोसिएशन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने औली के संरक्षण, आइस स्केटिंग रिंक के अधूरे कार्य को पूरा कराने समेत कई मांग के लिए आंदोलन किया था। शासन स्तर पर मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था जिसपर लोगों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। अब यहां पर रिंक में सुधार के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन चमोली के अध्यक्ष विवेक पंवार ने बताया कि हमारी मांग है कि रिंक की लेवलिंग की जाए, चहारदीवारी, लेयर बाय लेयर आइस जमाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस पर कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य किया जा रहा है। हम समय-समय पर यहां निगरानी कर रहे हैं जो भी संभव है हमारी ओर से तकनीकी सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें