फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों पर बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। कोरोना से लड़ने के लिए 24 घंटे काम कर रहे कोरोना योद्धाओं प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा की गई। नारायणबगड़ में विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेशानंद चंदोला, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुशलानंद सती, बीरेंद्र बुटोला, दलीप नेगी, जयानंद सती, सरस्वती कनेरी, सुशीला बिष्ट, रेखा नेगी, गणेशी शाह, शिशुपाल बिष्ट, दयाल तडाकी, व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर आदि ने उनके लिए तालियां बजाईं। विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि इस महामारी में परिवार से दूर रहकर हमारे कोरोना योद्धा दिन रात अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। ऐसे में हम सब का दायित्व है कि हम घरों में रहें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
विज्ञापन

सांसद ने गमछा ओढ़ाकर किया पर्यावरण मित्रोंका सम्मान
पौड़ी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव की लड़ाई में पर्यावरण मित्रों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सम्मान पाने वालों में प्रवीण कुमार, सुरेश, जोगिंदर, रोहित, सौरभ शामिल थे। इस दौरान विधायक पौड़ी मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट, अनूप देवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें