फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश की उड़ाई धज्जियां, प्लास्टिक की बोतल में पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान बोतल बंद पानी पर लगी रोक के आदेश के दावे खोखले नजर आए। सत्र के दौरान बुधवार को भोजनालय के बाहर ट्रक से प्लास्टिक की बोतलों के बंडल उतारे गए। 20 फरवरी को डीएम चमोली स्वाति एस भदौरिया ने भराड़ीसैंण में सत्र पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के आदेश दिए थे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पानी की जांच कर विधायक मंत्री आदि सभी आवासों में आरओ लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन सत्र के दूसरे दिन ही माननीयों की सेवा में पानी की प्लास्टिक बोतलों को परिसर में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें