फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल मोटर मार्गों को करे दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के मोटर मार्गों के खस्ताहाल होने से मुसाफिरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थराली-देवाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए विगत वर्ष शासन ने 99 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी थी, लेकिन अभी तक सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। वहीं थराली-घाट, थराली-कुराड़, नंदकेशरी-सेरा, देवाल-खेता, कुनारबैंड-घेस, देवाल-सवाड़ आदि मोटर मार्ग बदहाल होने से वाहन चालकों, ग्रामीणों और पर्यटकों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों महावीर बिष्ट, राजेंद्र सिंह, नंदा बल्लभ, हरि शंकर मिश्रा, गिरीश चंद्र, नंदा देवी आदि ने बताया कि कई बार कार्यदायी विभाग लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से मोटर मार्गों के सुधारीकरण की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता नीरज कांडपाल ने बताया कि मोटर मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन को आगणन भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें