पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नगर में विशाल मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी क।
कलक्ट्रेट परिसर के साथ ही विकास खंड मुख्यालयों पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। राजकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं, पोखरी में हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शिव सिंह राणा, सचिव प्रेम प्रकाश गैरोला, मनोज वशिष्ठ, देवेंद्र रावत, संजय नेगी, राजेंद्र गुसांई, एमपी ध्यानी, राजपाल बर्त्वाल, संजय बर्त्वाल, मदन सिंह खत्री, भरत कंडारी, प्रेम प्रकाश गैरोला, मनोज बर्त्वाल, शांति प्रकाश डिमरी, रणवीर सिंह नेगी, अखिलेश थपलियाल, हरि सिंह, नरेंद्र नेगी, वृजमोहन रावत, पूरण नेगी, बलराम पंत, राकेश बिष्ट, ललित मोहन, शिव सिंह, प्रदी प नेगी, अनिल तोपाल, आशीष गैरोला आदि मौजूद थे। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल रावत, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा, रवि नेगी, पूर्व शिक्षक शिवराज पंवार, रमेश चौधरी ने हड़ताल को समर्थन दिया।