फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक दुरुस्त करें सभी यात्रा व्यवस्थाएं

Sat, 09 Apr 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ पहुंचे मुख्‍य सचिव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह ने शनिवार को बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव का मुख्य फोकस बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को चाक-चौबंद रखने पर रहा। उन्होंने हाइवे की मौजूदा स्थिति पर संतोष जताया और बिजली, पानी, संचार सुविधाएं 30 अप्रैल तक दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर 12:30 बजे मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचे और सबसे पहले बदरीनाथ मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद डीएम विनोद कुमार सुमन से यात्रा तैयारियों की जानकारी ली।

डीएम ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर डेंजर जोन के सुधार का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि डेंजर जोनों से पहले मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जो मार्ग बंद होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बीआरओ के अधिकारियों की भी बैठक ली और यात्राकाल में यात्रा मार्ग बंद होने पर शीघ्र मार्ग खोलने की व्यवस्था के निर्देश दिए। एक घंटे तक धाम में रुकने के बाद अपराह्न डेढ़ बजे मुख्य सचिव हेलीकाप्टर से हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंद घाट रवाना हुए।

उन्होंने यहां अलकनंदा नदी के किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पैदल रास्ते जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। धाम पहुंचे मुख्य सचिव के साथ उनकी पत्नी, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल, अमित नेेगी और आर मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद थे।

पुलना में टैक्सी स्टैंड की उठी मांग
गोविंदघाट पहुंचे मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह से भ्यूंडार प्रधान विजय देवी और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन गोविंदघाट-पुलना मार्ग पर पुलना गांव में टैक्सी स्टैंड के निर्माण की मांग की। वहीं गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने गोविंदघाट में 200 मीटर बाढ़ सुरक्षा कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की, जिस पर मुख्य सचिव ने मौके पर ही सचिव डीएस गर्ब्याल को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सेवा सिंह ने गोविंदघाट और घांघरिया में बीएसएनएल टावर स्थापित करने और भ्यूडांर गांव में लक्ष्मण गंगा पर 135 मीटर स्पान के पुल निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें