फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतोत्सव का आगाज

Sat, 09 Apr 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से शनिवार को तीन दिवसीय वसंतोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सुबह 10 बजे गोपीनाथ मंदिर में पूूजा-अर्चना के बाद नगर में विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं ने झांकियां निकालीं।
विज्ञापन


झांकियां गोपीनाथ मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए पुलिस मैदान पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद हंस फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के पहले दिन जोशीमठ से आई सांस्कृतिक टीम ने रम्माण का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसमें ढोल की थाप पर नृत्य के जरिए रामायण का मंचन किया गया। 
विज्ञापन


गोपीनाथ कला मंच ने हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारैण गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुुुुभारंभ किया। इसके बाद टिरी डुबण लग्यूं च बेटा..., माता माहेश्वरी... और बेडू पाको बारमास गीतों की प्रस्तुति दी।

वहीं लोक गायक जगदीश नैथवाल ने औंणा छन रे बराती आज... और जमानू बदलि ग्ये, फैशन बणी ग्ये... गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले नारायण सिंह नेगी, चक्रधर प्रसाद तिवारी, श्यामा देवी, गोपाल कृष्ण पांथरी और मनोज पाल को मरणोपरांत लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, नंदन सिंह बिष्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, शिवराज सिंह नि:संग, सुरेंद्र लिंगवाल, नवल भट्ट, अंकोला पुरोहित, अनूप रावत, विजय वशिष्ठ, केके डिमरी आदि मौजूद थे।

प्रतियोगिता में प्रावि गोपेश्वर प्रथम
वसंतोत्सव के दौरान विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में नगर के 13 विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर प्रथम, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर द्वितीय और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय वॉलीबाल में रुद्रपुर ने जीते दो मैच
वसंतोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले दिन दो मैच खेले गए।
पहला मैच रुद्रपुर और चंपावत की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रुद्रपुर ने चंपावत को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच रुद्रपुर व चमोली टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रुद्रपुर ने मेजबान चमोली की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें