फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए आमरण अनशन पर बैठे पांच छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों की नियुक्ति सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर छात्र संघ के पांच पदाधिकारी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। नाराज छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे छात्र संघ सचिव कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष मनीष, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सूरज जोशी व सूरज कुमार ने कहा कि कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति, कालेज भवनों के निर्माण का कार्य पूरा करने, खेल मैदान का निर्माण, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था, एनएसएस की व्यवस्था और बीकॉम विषय शुरू करने सहित 13 सूत्री मांगों के लिए कई सालों से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिक्षक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी मांगों को तुरंत माना जाया। वहीं कालेज की प्रभारी प्राचार्य डा. प्रतिभा आर्या ने कहा कि छात्रों के अनशन की सूचना उच्च शिक्षा निदेशालय को दे दी है। वहीं से इस संबंध में कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें