फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बगोली-जेंटा-कोटी मार्ग का पांच किमी हिस्सा खस्ताहाल

Mon, 27 Jul 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भारी बारिश और सुरक्षा दीवारों के अभाव में बगोली-जेंटा-कोटी मार्ग का पांच किलोमीटर हिस्सा (कोल्सों से मटियाला तक) खस्ताहाल हो गया है। ऐसे में क्षेत्र की दस से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले साल ही पीएमजीएसवाई ने करीब 10 करोड़ रुपये से इस मार्ग का डामरीकरण कराया था लेकिन ऊपरी हिस्सों पर सुरक्षा दीवारें न बनने के कारण लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़क पर मलबा और कीचड़ जमा रहता है। जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह कठैत ने सुरक्षा दीवारें बनाने की मांग की है। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर करीब 90 लाख रुपये का इस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। वित्तीय मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें