फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई जबकि बदरीनाथ धाम परिसर व आसपास बारिश हुई। बीते वर्ष नवंबर माह में धाम की चोटियों पर बर्फबारी हुई थी। इस बार एक माह पहले ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। धाम में करीब दो घंटे तक हुई बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी से धाम में ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से धाम में चटख धूप खिल रही थी, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। देश के अंतिम गांव माणा के समीप की ऊंची चोटियों के साथ ही चीन सीमा क्षेत्र की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम में पुलिस थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद बर्फबारी हुई, जबकि धाम में बारिश हुई। धाम में सुबह और शाम को ठंड हो रही है, जबकि दोपहर में मौसम सामान्य है। वहीं, बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी हुई है। शनिवार को 642 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें