फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्नातक के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी

Wed, 15 Jul 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटों के हिसाब से कम हुआ आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक स्तर के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। मेरिट लिस्ट में शामिल हुए छात्र-छात्राएं 14 से 19 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। बीए में 357, बीएससी गणित में 59, जंतु विज्ञान में 140 और बीकॉम में 30 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। ऐसे में सीटों के हिसाब से आवेदन कम हुए हैंं जिस कारण सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में आसानी से प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद स्नातक स्तर के लिए मेरिट लिस्ट जारी की है। बीए में 500 सीटों के सापेक्ष 357 ही आवेदन हुए हैं। वहीं विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान में 160 सीटों पर 140, गणित में 160 पर 59 और वाणिज्य संकाय में 160 सीटों पर केवल 30 ही छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके बाद अब प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। बीए प्रथम वर्ष में सामान्य में 59, ओबीसी में 50.8 और एससी में 42.2 प्रतिशत अंतिम मेरिट गई। बीएससी जंतु विज्ञान में 52, गणित में 51 और वाणिज्य संकाय में 53.8 अंतिम मेरिट रही। प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राएं सभी मूल प्रमाणपत्रों सहित शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें