जोशीमठ क्षेत्र में आग से धधक रहे जंगल। जबकि बीते सालों इन दिनों यहां बर्फ जमीं रहती थी।
- फोटो : amar ujala.
बीते वर्षों तक जिन चट्टानों पर बर्फ पड़ी रहती थी वे इस बार आग से धधक रहे हैं। सोमवार को बदरीनाथ हाईवे के समीप हेलंग के जंगल में आग धधकी।
वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीपलकोटी के समीप की चट्टानें भी आग से काली पड़ी हुई हैं। वहीं वहीं घाट ब्लाक के रामणी के जंगल में भी आग लगी। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
बीते जनवरी माह में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो जमकर बर्फबारी हुई, लेकिन निचले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी बेहद कम हुई है। तपोवन क्षेत्र में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन जंगलों की पिरूल इकट्ठा कर कंट्रोल वर्निंग करने में जुटा हुआ है।
राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे से लगे जंगलों में कई बार लोगों की ओर से बीड़ी-सिगरेट फेंकने से आग लग जाती है। जहां आग लगने की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल टीम भेज दी जा रही है।