फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दीपावली पर नंदानगर व थराली में भी तैनात होंगे अग्निशमन वाहन

Thu, 05 Nov 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने त्योहार को लेकर शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर।
दीपावली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार नंदानगर और थराली बाजार में भी अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएंगे। इससे आग लगने की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने में मदद मिलेगी।
दीपावली पर आतिशबाजी के चलते आग की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। अभी तक नंदानगर में चमोली और थराली में कर्णप्रयाग से अग्निशमन वाहन भेजे जाते थे। दोनों क्षेत्रों की दूरी अधिक होने और सड़कें संकरी होने के कारण आग की घटना पर वाहन के समय से पहुंचने में दिक्कत होती थी। अब नंदानगर में छोटा और थराली में बड़ा अग्निशमन वाहन तैनात किया जाएगा। गोपेश्वर, चमोली, पोखरी, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग, गौचर और गैरसैंण में भी पूर्व की भांति वाहन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इंसेट
ज्योतिर्मठ को मिला नया अग्निशमन वाहन
अग्निशमन विभाग ज्योतिर्मठ को नया वाटर टेंडर मिल गया है। एक अन्य वाहन भी दीपावली के बाद पहुंच जाएगा। अभी तक यहां दो फोम टेंडर थे। यात्रा सीजन में वाहनों को बदरीनाथ में तैनात किया जाएगा, जबकि यात्रा समाप्त होने पर इन्हें ज्योतिर्मठ में रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपेश्वर सुशील कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर विभाग की तैयारी पूरी कर ली गई है। नंदानगर और थराली में भी अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें