फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बछेर और ज्योतिर्मठ क्षेत्र को दिवाली पर मिली बस सेवा की सौगात

Thu, 05 Nov 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर- फोटो-
विज्ञापन

देहरादून से रोपा गांव और ज्योतिर्मठ के लिए शुरू हुआ संचालन, निजमुला घाटी में सड़क खराब होने से अटका ट्रायल
प्रमोद सेमवाल
गोपेश्वर। गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) ने चमोली जिले के बछेर और ज्योतिर्मठ क्षेत्र के लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है। दोनों क्षेत्रों के लिए देहरादून से नई बस सेवा शुरू की गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही छोटे वाहनों पर निर्भरता और अधिक किराये से भी राहत मिलेगी।
बछेर क्षेत्र में लंबे समय से बस सेवा की मांग उठ रही थी। यहां के ग्रामीण अब तक छोटे वाहनों से अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर थे। वाहन नहीं मिलने पर उन्हें बुकिंग करानी पड़ती थी, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। गोपेश्वर-पोखरी सड़क जनपद की सबसे पुरानी सड़कों में शामिल है। पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधीन इस सड़क पर अब तक बस सेवा का संचालन नहीं हो पाया था। जीएमओयू के अधिकारियों ने परिवहन विभाग और जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद रोपा गांव (बछेर) तक बस सेवा शुरू कर दी है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में इसका संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

जीएमओयू के स्टेशन इंचार्ज लखपत रावत ने बताया कि देहरादून से सुबह पांच बजे रोपा गांव और सुबह साढ़े पांच बजे ज्योतिर्मठ के लिए बस संचालित की जाएगी।
बीकेटीसी के पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल और सत्य प्रसाद मैठाणी ने कहा कि दोनों क्षेत्रों में बस सेवा की लंबे समय से आवश्यकता थी। बस संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी और आर्थिक नुकसान भी कम होगा।
विज्ञापन

इंसेट
निजमुला सड़क पर ट्रायल के बाद अटकी बस सेवा
पीपलकोटी।
जीएमओयू की ओर से निजमुला घाटी के गांवों के लिए भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की गई थी, लेकिन बिरही-निजमुला सड़क की बदहाल स्थिति के चलते बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। सड़क पर कई जगह स्थिति खराब है। काली चट्टान के पास मार्ग बेहद खतरनाक है। जीएमओयू के स्टेशन इंचार्ज लखपत रावत ने बताया कि बिरही-निजमुला सड़क पर बस सेवा का संचालन फिलहाल शुरू नहीं किया जा सका है। सड़क दुरुस्त होने के बाद बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें