मंगलवार रात को नौली गांव के जंगल में अचानक आग भड़क गई। ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया और लाखों की वन संपदा को जलने से बचाया।
गांव के उमेश खंडूड़ी ने बताया कि मंगलवार रात को असामाजिक तत्वों ने उनके गांव के जंगल में आग लगा दी थी, जिससे वहां चीड़ के पेड़-पौधे, सूखी जलावनी लकड़ी और पशुओं के लिए उगी घास जल गई। आग को देखकर ग्रामीणों की ओर से कर्णप्रयाग के एसडीएम को सूचना देने के बाद नौली गांव के वन पंचायत संरपंच प्रदीप खंडूड़ी, उमेश खंडूड़ी, अंकित खंडूड़ी, रोबिन कुमार, राजाराम, कृष्णा खंडूड़ी सहित गांव की महिलाओं ने जंगल में पीरूल को हटाया और आग बुझाई। संवाद