फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा के बाद बोले पर्यटन मंत्री, नंदा देवी क्षेत्र में खो गए न्यूक्लियर डिवाइस की भी हो पड़ताल 

Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 1965 में बर्फ में दब गया था यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाला उपकरण
    क्षेत्र से निकलने वाली नदियों में रेडियोधर्मिता की जांच की मांग 
विज्ञापन
पर्यटन और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली आपदा के कारण को लेकर जारी मंथन के बीच प्रदेश के पर्यटन और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि नंदा देवी क्षेत्र में 1965 में बर्फ में दब गए न्यूक्लियर डिवाइस की अलग से जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन


महाराज के मुताबिक वे यह नहीं कह रहे हैं कि इस न्यूक्लियर डिवाइस की वजह से चमोली की नीति घाटी में आपदा आई है। यह डिवाइस रेडियोएक्टिव है और इसकी वजह से नदियों का पानी दूषित हो सकता है।

महाराज के मुताबिक 1965 में चीन की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नंदा देवी क्षेत्र में एक डिवाइस स्थापित किया गया था। इस डिवाइस को लगाने वाले दल के पास न्यूक्लियर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी भी थी। बर्फ के तूफान के कारण यह बैटरी इसी क्षेत्र में कहीं दब कर रह गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Uttarakhand Chamoli : आपदा में मृतकों के आश्रितों को 20 लाख का मुआवजा मिलना शुरू

महाराज ने कहा कि वे इसकी खोज और नदियों के पानी की जांच की मांग लगातार करते आ रहे हैं। इस बार चमोली जिले की नीति घाटी में आई आपदा का क्षेत्र भी वही है जो इस बैटरी के गुम होने का है।

ऐसे में न्यूक्लियर डिवाइस से कारण उत्सर्जित रेडियो एक्टिव प्रभाव की भी जांच होनी चाहिए। महाराज ने बताया कि जिस समय वे रक्षा समिति में थे, उस समय सैन्य अधिकारियों ने इस घटना की उन्हें जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में सेटेलाइट अध्ययन का अलग प्रकोष्ठ बनाया
महाराज के मुताबिक चमोली आपदा ने एक बार फिर ग्लेशियरों को केंद्र में कर दिया है। ऐसे में सिंचाई विभाग को कहा गया है कि वह सेटेलाइट डाटा के आधार पर ग्लेशियरों की निगरानी का काम भी शुरू करे। इस काम के लिए अलग से प्रकोष्ठ भी गठित कर दिया गया है। प्रदेश में सिंचाई विभाग की ओर से भी जल विद्युत परियोजनाएं बनाई जाती हैं लिहाजा सिंचाई विभाग भी नदियों की निगरानी अपने स्तर पर करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें