कर्णप्रयाग। बुधवार देर शाम नगर के अपर बाजार में नेपाली मूल के श्रमिकों की तीन झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने आग को बुझाया।
आग से झोपड़ी में रखा राशन, कपड़े आदि जल गए हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि अपर बाजार से पैदल मार्ग जाने वाले रास्ते के पास नेपाली मूल के श्रमिकों की झोपड़ी में देर शाम अचानक आग गई।
फायर सर्विस की टीम ने माैके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। संवाद