फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगल में लगी आग

Fri, 22 Dec 2023 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
जोशीमठ के पास नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के चाई कंपार्टमेंट की पहाड़ियों पर शुक्रवार को आग लग गई और चाई गांव के पास के जंगल धधकने लग गए। जिस जगह पर आग लगी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का मुख्यालय इसके ठीक दूसरी तरफ जोशीमठ में है। आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। इस समय पहाड़ी पर सूखी घास और पत्ते अधिक मात्रा में हैं, जिससे आग तेजी से फैल रही है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि यह क्षेत्र चट्टानी है। इसलिए आग को नियंत्रित करने में दिक्कतें आ रही हैं। आग को जल्द से जल्द बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें