फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीपलकोटी के जंगल में फिर भड़की आग, बड़ा हिस्सा जला, एक सप्ताह में वनाग्नि की तीसरी घटना

Fri, 07 Feb 2025 03:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी ( चमोली)

सार

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत हाट गांव के ऊपर भड़की इस आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौके पर गए, लेकिन आग को काबू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के जंगल में एक बार फिर आग भड़क गई है। पिछले एक सप्ताह में यहां वनाग्नि की यह तीसरी घटना है। अपराह्न पांच बजे के करीब भड़की आग को ने क्षेत्र के जंगल का बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन


पीपलकोटी के सामने रामचाडा की पहाड़ियों में बृहस्पतिवार अपराह्न करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत हाट गांव के ऊपर भड़की इस आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौके पर गए, लेकिन आग को काबू नहीं किया जा सका। चीड़ का जंगल होने के चलते आग तेजी से फैल रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी पंजीकरण का निवास प्रमाणपत्र से संबंध नहीं, बोलीं विशेषज्ञ समिति की सदस्य प्रो. डंगवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक आग जंगल में काफी भड़क भड़क चुकी थी। इससे पहले पीपलकोटी क्षेत्र में वनाग्नि की दो घटनाएं हो चुकी हैं। एक सप्ताह में यह वनाग्नि की तीसरी घटना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें