फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माणा के सामने पहाड़ी पर लगी आग, वन कर्मियों ने बुझाई

Wed, 04 Nov 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। देश के प्रथम गांव माणा के सामने पहाड़ी पर बुधवार को अचानक आग लग गई। वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। बुधवार को माता मूर्ति मंदिर के समीप किसी ने आग लगा दी। सूखी घास पर आग तेजी से फैल गई। पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगर चट्टानी भाग होने के कारण आग को काबू करने में वन कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर तक प्रयास करने के बाद वनाग्नि पर काबू पा लिया गया। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनक्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान ने बताया कि माणा के पास पहाड़ी पर सुबह आग लगी थी जिसे टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें