फोटो-
बदरीनाथ। पिछले दिनों मौसम खराब होने के बाद से बदरीनाथ धाम के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। इससे कई जगह पर बहने वाला पानी जमने लग गया है। धाम के आस-पास बहने वाले छोटे झरने, नाले आदि का पानी भी जम रहा है। इससे सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं धाम की ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। हालांकि ठंड बढ़ने के बाद भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में बदरीविशाल के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। संवाद