अपराध संक्षेप
कर्णप्रयाग। गैरसैंण पुलिस की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, ड्रिंंक एंड ड्राइव आदि की जांच की गई। इस दौरान गैरसैंण में छह और माईथान में एक चालान की कार्रवाई की गई। उनसे 3500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एएसआई अनिल आगरी ने बताया कि चेकिंग में चालकों को पीछे बैठी सवारियों के लिए हेलमेट पहनने के लिए भी जागरूक किया गया। संवाद