फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार्य बहिष्कार के बाद भी ड्यूटी करने पर 47 पीआरडी जवानों पर की कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

47 जवानों को धरना स्थल पर लाए, अर्थदंड वसूला, संगठन से पृथक करने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। समान कार्य-समान वेतन और वर्षभर रोजगार की मांग के लिए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन चमोली के जवानों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कार्य बहिष्कार के बावजूद ड्यूटी कर रहे 47 जवानों को धरना स्थल पर लाया गया। संगठन ने इन कर्मियों से अर्थदंड भी वसूला और उन्हें संगठन से पृथक करने का निर्णय लिया है।
बृहस्पतिवार को पीआरडी जवानों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। संगठन ने कार्य बहिष्कार के बावजूद 52 सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे कर्मियों को चिह्नित करने के लिए दस सचल टीमें गठित की हैं। जिलाध्यक्ष करण सिंह फरस्वाण और महामंत्री सुनीता सती ने सभी जवानों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल रहने और ड्यूटी पर नहीं जाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन के निर्णय के विपरीत ड्यूटी करने वाले जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्यबहिष्कार के कारण सरकारी वाहनों के चालक और अधिकारियों के लिए खाना बनाने वाले कर्मी भी ड्यूटी से दूर रहे। संगठन का कहना है कि जवान समान कार्य के बदले सम्मान और अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जब तक मांगों पर शासनादेश जारी नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बलवंत सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, महेंद्र लाल, हर्ष लाल, गजपाल लाल, जयपाल, महेंद्र राणा, पुष्पा, अनीता, कुलदीप सिंह गड़िया, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह और मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी
थराली। विकासखंड के समस्त पीआरडी जवानों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान पीआरडी जवानों ने बैठक आयोजित की। बैठक में जवानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया। जवानों ने कहा कि रोजगार की स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा के लिए उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में जवानों ने निर्णय लिया कि यदि 27 नवंबर को मुख्यमंत्री उनकी दो सूत्रीय मांगों को पूरा करने की घोषणा करते हैं। तो सभी पीआरडी जवान कार्य बहिष्कार समाप्त कर अपने-अपने विभागों में ड्यूटी पर लौट जाएंगे। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो उनका आंदोलन और तेज हो जाएगा। बैठक में पान सिंह, हरेंद्र रावत, तुलसी देवी, रजनी उनियाल, सुरेंद्र गुंसाई, विनोद गुंसाई, प्रमोद जोशी, जय सिंह, दयाल सिंह, नंदराम, देवेंद्र सिंह, इसरार अली, प्रताप सिंह, विकास सहित अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें