फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्राओं को स्कार्फ व बैच पहनाकर गाइड दल में किया शामिल

Tue, 22 Sep 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में कक्षा छह से नौ तक की छात्राओं का गाइड दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गाइड की शपथ दिलाकर स्कार्फ और दीक्षा बैच पहनाया गया। इसके बाद छात्राओं को गाइड दल का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट-गाइड ध्वजारोहण और झंडा गीत के साथ हुआ। गाइड कैप्टन सविता राज और अनुराधा राणा ने छात्राओं को तीन माह तक गाइड प्रशिक्षण दिया। भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त भरत सिंह नेगी और जिला प्रशिक्षण आयुक्त महेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्राओं को गाइड के उद्देश्यों, कार्यों और महत्व की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य गंभीर सिंह असवाल, पीटीए अध्यक्ष प्रतिमा कंडारी, सुनीता देवी, संगीता देवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें