परखाल गांव के निकट एक मादा गुलदार घायल अवस्था में सड़क किनारे मिली। वनकर्मी उसे पिंजरे में कैद कर रेंज कार्यालय नारायणबगड़ ले आए और उसका उपचार किया। वन क्षेत्राधिकारी जुगल किशोर चौहान ने बताया कि मादा गुलदार की आयु करीब तीन वर्ष है, जो आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।