फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल के लिए तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल सिमली का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को सीएचसी कर्णप्रयाग के डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि उमेश खंडूड़ी का स्वास्थ्य सामान्य है, लेकिन उनके यूरीन में किटोन की कमी पाई गई है। अनशनरत उमेश ने कहा कि जल्द अस्पताल का संचालन और डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आंदोलन को समर्थन देने वालों में हर्षपति डिमरी, दीपक कुमेड़ी, दिनेश डिमरी, दीप चंद्र, अनुसूया नैनवाल, सतीश चंद्र, दीप चंद्र, भवानी सिंह, शिव डिमरी और चंडी प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें