फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविग्राम निवासी योगेंद्र डिमरी बने सेना के सेंट्रल कमांडर इन चीफ

विज्ञापन
ले. जनरल योगेंद्र डिमरी - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के रविग्राम निवासी ले. जनरल योगेंद्र डिमरी को सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सेना के सेंट्रल कमांड में कमांडर इन चीफ का दायित्व सौंपा गया है। वह इससे पहले सेना की पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर तैनात थे। जनरल डिमरी ने सेंट्रल कमांड मुख्यालय लखनऊ में बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

जनरल डिमरी ने वर्ष 1983 में कमीशन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अकादमी पुणे और भारतीय सेना अकादमी देहरादून से प्रशिक्षण लिया था। वह सेना के कई अहम पदों पर सेवा दे चुके हैं। जेएनयू से बीएससी व बीटेक सिविल की पढ़ाई के बाद उन्होंने मद्रास विवि से रक्षा अध्ययन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। राष्ट्रीय विवि ढाका बंगलादेश से रक्षा और युद्धनीति अध्ययन में स्नातकोत्तर किया इसके बाद मद्रास विवि से रक्षा अध्ययन में एमफिल की उपाधि भी हासिल की।
ले. जनरल डिमरी की माता दमयंती डिमरी ज्यादातर रविग्राम में ही रहती हैं। उनके पिता स्व. मेजर भुवन चंद्र डिमरी गढ़वाल राइफल्स और ऑर्डिनेंस कोर में अधिकारी थे। सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल और देवस्थानम बोर्ड उत्तराखंड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें