फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: किसानों को आलू उत्पादन का प्रशिक्षण दिया

Sat, 01 Aug 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। भुवनेश्वरी महिला आश्रम और स्टेट बैंक फाउंडेशन ने आलू आधारित औद्योगिक विकास पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें ब्लॉक के विभिन्न गांवों और नगर क्षेत्र के 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया। परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने बताया कि स्टेट बैंक फाउंडेशन के सहयोग से ब्लॉक में आलू आधारित औद्योगिक इकाई स्थापित हो रही है। यह इकाई स्थानीय जैविक आलू का उपयोग कर चिप्स, वेफर्स, फ्रेंच फ्राइज और आलू स्टिक्स उत्पाद बनाएगी। डिमरी ने किसानों से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और पलायन रोकने के लिए सहयोग की अपील की। प्रगतिशील किसान कौशल रावत और उद्यान विभाग के आशीष कुमार ने किसानों को संबोधित किया। उद्यान विभाग के आशीष ने कहा कि यह क्षेत्र कुफरी आलू उत्पादन के लिए उत्तम है। संवाद
विज्ञापन



शपथ दिलाई
गौचर। नगर निकाय गौचर में तीन नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी की मौजूदगी में यह समारोह आयोजित हुआ। पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान ने जगदीश जोशी, सुनील कुमार और उमेश शैली को शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें