फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल में टैक्सी किराये की फर्जी सूची वायरल

Wed, 03 Jun 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ बोले-अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। सोशल मीडिया पर टैक्सी किराये की एक सूची वायरल हुई है जिसमें 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी दिखाई जा रही है। इस सूची से स्थानीय जनता में आक्रोश है। हालांकि, टैक्सी यूनियनों और प्रशासन ने इसे फर्जी बताया।
विज्ञापन


वायरल सूची में देवाल-देहरादून और देवाल-हल्द्वानी जैसे मुख्य मार्गों पर 200 रुपये तक की वृद्धि का उल्लेख है। थराली, मुंदोली, लोहाजंग और वाण सहित कई ब्रांच रूटों पर भी बढ़ाया हुआ किराया दर्शाए है। जय बधाण टैक्सी यूनियन देवाल के अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट और जय लाटू देवता टैक्सी यूनियन लोहाजंग के अध्यक्ष खीम राम ने इस सूची को फर्जी बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लोगों ने इस मामले की शिकायत सहायक संभागीय अधिकारी से भी की। खीम राम ने फर्जी सूची जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राम ने इसे अवैध वसूली बताया। उन्होंने प्रशासन और टैक्सी यूनियनों से बैठक कर किराया सुनिश्चित करने की मांग की।वहीं एआरटीओ कर्णप्रयाग अभिषेक भटगाईं का कहना है कि विभाग की ओर से कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है। वायरल सूची फर्जी है। उन्होंने लोगों से बढ़े हुए किराये का भुगतान न करने की अपील की। कहा कि अधिक किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें