फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नारायणबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र का सिंचाई विभाग और बीआरओ करेंगे ट्रीटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने किया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन




सिमली-ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़ में दोनों बाजारों के बीच हो रहे भूस्खलन का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, बीआरओ व सिंचाई विभाग के इंजीनियर ने संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों व व्यापारियों के साथ बैठक कर इसके स्थायी समाधान की कार्ययोजना भी तैयार की। ईई राजकुमार चौधरी ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र में नदी तट से 140 मीटर तक का ट्रीटमेंट कार्य सिंचाई विभाग करेगा और शेष कार्य बीआरओ करेगा। कार्य की डिजाइनिंग व मॉनिटरिंग दोनों कार्यदायी संस्था करेंगी।



नारायणबगड़ में दोनों बाजारों के बीच हो रहे भूस्खलन के कारण केवर गांव को भी खतरा हो गया है। साथ ही बरसात में हाईवे धंसने से यातायात बाधित हो जाता है। समस्या को देखते हुए स्थानीय लोग प्रशासन से इसके स्थायी समाधान की मांग करते आ रहे थे। मंगलवार को थराली विधायक भूपालराम टम्टा, बीआरओ के ओसी दिव्य प्रकाश व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार चौधरी ने भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर नंदू बहुगुणा, दलीप नेगी, जयवीर कंडारी, धीरेंद्र नेगी, वीरभरत नेगी, दिनेश नेगी, केशर नेगी और राकेश सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुगुणानगर में चट्टान व मिट्टी का परीक्षण शुरू

कर्णप्रयाग। बहुगुणानगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए बोरवेल मशीन से चट्टान व मिट्टी का परीक्षण शुरू हो गया है। इससे प्रभावित क्षेत्र में भू-धंसाव के ट्रीटमेंट की उम्मीद बढ़ गई है। कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर, सब्जी मंडी व आईटीआई क्षेत्र में भूधंसाव के कारण करीब 29 मकानों में दरारें हैं। यहां जोशीमठ जैसी घटना ना हो जाए इसको देखते हुए पिछले दिनों प्रभावितों ने तहसील में प्रदर्शन किया था। अब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दो स्थानों पर बोरिंग मशीन लगाकर बहुगुणानगर में स्थित चट्टान और मिट्टी के नमूने लेना शुरू कर दिया है। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि संबंधित विभाग नमूने लेने के बाद रिपोर्ट भेजेगा और फिर सुरक्षा कार्य के लिए शासन को इस्टीमेट भेजेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें