फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/गैरसैंण/उत्तरकाशी। कोरोना वायरस की रोकथाम और स्वच्छता कार्यक्रम के लिए बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग विधायक ने अपनी निधि के तहत स्वास्थ्य विभाग को धनराशि मुहैया कराई है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और थराली विधायक ने 15-15 लाख और कर्णप्रयाग विधायक ने 10 लाख की निधि दी है। मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे ने बताया कि यह निधि मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से आपदा प्रबंधन के लिए खर्च की जाएगी। इस धनराशि से जिले में मास्क, वेंटिलेटर, सैनिटाइजर की खरीद की जाएगी। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो स्वास्थ्य विभाग को दोबारा विधायक निधि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने विधायक निधि से 15-15 लाख स्वास्थ्य विभाग को आवंटित कर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने भी जिला पंचायत की जिला निधि से 21 लाख देने की घोषणा की है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने हेल्पलाइन नंबर 9634791090 जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी आवश्यक वस्तु एवं सेवा की जरूरत पड़ने पर नागरिक उन्हें इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बड़कोट में मेडिकल स्टोर चलाने वाले शैलेंद्र रतूड़ी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं सफाई कर्मियों को निशुल्क मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए।
प्रशासन को दी सहयोग धनराशि
रुद्रप्रयाग। जनरल-ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन ने प्रशासन को एक लाख रुपये की धनराशि सहयोग के रूप में भेंट की। फेडरेशन के सचिव सुरेंद्र सिंह मेंगवाल और कोषाध्यक्ष डीसीएस बिष्ट के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात की। बिष्ट ने बताया कि फेडरेशन में शामिल सभी अधिकारी/कर्मचारी कोरोना संक्रमण से निजात के लिए अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें