फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माईथान मेले की तैयारियों के लिए कार्यकारिणी गठित

Mon, 21 Sep 2026 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। माईथान किसान विकास मेला नौ नवंबर से शुरू होगा। पहले दिन उत्तराखंड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सोमवार को मेले की तैयारियों के लिए माईथान में किसान विकास समिति, व्यापार संघ और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और महावीर रावत को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जिपंस अनीता रावत संयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगी। भगवान सिंह रावत और राधा देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि वीरेंद्र सिंह नेगी, संजय सिंह पुंडीर, सुनीता देवी और राजा बिष्ट उपाध्यक्ष चुने गए। पुष्पा देवी, पुष्पराज नेगी, केएस बिष्ट और राजपाल सिंह बिष्ट को महामंत्री बनाया गया जबकि गोविंद सिंह नेगी, मंजू देवी और चंदा देवी कोषाध्यक्ष बनीं। मेले के संरक्षक अवतार पुंडीर ने लकी ड्राॅ के माध्यम से उपहार योजना मेले में चलाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन



योजनाओं की जानकारी दी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के दियारकोट गांव में लोक जागृति विकास संस्था ने सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय देहरादून उत्तराखंड के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, किसान पेंशन योजना और गौरा देवी कन्या धन योजना की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण स्वच्छता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर भी विशेष ध्यान दिया गया। संस्था के कलाकार जितेंद्र कुमार और सुरेंद्र कमांडर ने आवा भैं बंधों रैबार सुणी ल्यावा.... और बेटी कु मोल बड़ो अनमोल... जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधान बलवीर सिंह, महिपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत भवानी देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें