फोटो
कर्णप्रयाग। जिलाधिकारी चमोली के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग कालेश्वर के सहयोग से रोड सेफ्टी अभियान किया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चालकों और आम जनमानस की आंखों की नि:शुल्क जांच के साथ ही उन्हें परामर्श भी दिया गया। वहीं सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग में रोड सेफ्टी अभियान के तहत 75 लोगों और वाहन चालकों की आंखों की जांच हुई। इस मौके पर नेत्र विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह बिष्ट और परिवहन आरक्षी प्रमोद कुमार मौजूद रहे। संवाद