नंदानगर। पुलिस ने एक होटल से अवैध शराब बरामद की। साथ ही होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया।
नंदानगर पुलिस को सूचना मिली कि सितेल बाजार में एक होटल में अवैध शराब रखी गई है। पुलिस ने होटल में छापा मारा तो वहां से अंग्रेजी शराब की 12 बोतल के साथ ही अन्य छोटी बोतलें भी बरामद हुईं। उप निरीक्षक मनोज भट्ट ने बताया कि होटल मालिक अब्बल सिंह (38) निवासी ग्राम सितेल नंदानगर को गिरफ्तार किया गया है। संवाद