फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पार्किंग बनने के बाद भी सड़क पर खड़ीं गाड़ियां, लग रहा जाम

Sun, 04 May 2025 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थराली। नगर पंचायत के बाजारों में वाहनों के खड़े रहने से आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है जबकि पंचायत की ओर से केदारबगड़ में पार्किंग का निर्माण भी किया गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, रमेश पंत आदि का कहना है कि नगर पंचायत ने केदारबगड़ में 38 लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण किया है। मगर यहां पर ईंट, ब्लॉक, गिट्टी, बजरी और कबाड़ का सामान पड़ा है। ऐसे में यहां कुछ ही वाहन खड़े हो पा रहे हैं जबकि अधिकतर वाहन सड़कों के किनारे खड़े हो रहे हैं। वहीं मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने कहा कि पहले भी इन निर्माण सामग्री रखने वालों को नोटिस दिया जा चुका है। अब सीधे इनका चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें