फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों ने कोरोना से बचाव के लिए बनाया ‘फेस सेफ्टी मास्क’

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के सेंटर फॉर इनोवेशन डिजाइनो स्टार्टअप के इंजीनियरों ने कोरोना से बचाव के लिए थ्रीडी प्रिंटर के माध्यम से ‘फेस सेफ्टी मास्क’ बनाया है। यह खासकर आइसोलेशन वार्ड में मौजूद डॉक्टरों और नर्स के लिए बनाया गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से निर्मित ‘फेस सेफ्टी मास्क’ को जिला स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। यदि यह संक्रमण से सुरक्षा में कारगर रहा तो कॉलेज प्रशासन की ओर से विभाग को डिमांड दी जाएगी। कॉलेज के निदेशक डा. केकेएस मेर ने बताया कि स्टार्टअप के इंजीनियरों ने पहले फुट ऑपरेट सैनिटाइजर मशीन का निर्माण भी किया था, जिसे जिले के विभिन्न विभागों में लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें