फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कौंज पोथनी गांव में वन पंचायत की भूमि पर हो रहा अतिक्रमण

Tue, 18 Jul 2023 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने डीएम को दिया ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अलकनंदा भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत दशोली ब्लॉक के कौंज पोथनी गांव में वन पंचायत की भूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि उनके गांव की वन भूमि पर कुछ स्थानीय लोगों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। गांव के गौचर और पनघट वाले क्षेत्र में अतिक्रमण हो रहा है और यहां पर मकान, गोशाला और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि इस संबंध में तहसील प्रशासन से लेकर वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यहां तक कि कोई कर्मचारी आज तक मौके पर निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने डीएम से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को एसडीएम के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में वन सरपंच सरिता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी, आशा देवी और कविता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें