महाविद्यालय गोपेश्वर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत ने कहा कि महिलाएं स्वेच्छा से जो बनाना चाहें उनको बनने दिया जाए, यही उनके लिए सबसे बड़ा सशक्तीकरण होगा। नौकरी या पद से बड़ा महिला की इच्छा है।
कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने महाविद्यालय के पर्यावरण मित्र सुकेश और सुमन को सम्मानित किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डा. हर्षी खंडूड़ी, प्रभारी प्राचार्य डा. मनोज उनियाल, डा. भावना मेहरा, डा. सरिता पंवार, डा. रंजू बिष्ट और डा. हेमलता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति चमोली की ओर से नगर पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में लैंगिक भेदभाव को दूर करने के लिए एक मजबूत आंदोलन पर जोर दिया गया। समिति की जिलाध्यक्ष पुुष्पा किमोठी, सचिव गीता बिष्ट ने कहा कि महिलाओं का मजबूत संगठन होना जरूरी है। इस दौरान कमलेश गौड़, सीमा असवाल, लता मिश्रा आदि मौजूद थे। ग्राम उमराकोट बैंडाणु में ग्राम प्रधान स्मिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता चंन्ना देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी, विजय लक्ष्मी, उषा देवी और सरला देवी आदि मौजूद रहे। मूल निवासी संघ चमोली की ओर से आयोजित गोष्ठी में बामसेफ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता कपरवाल, संघ की जिला महासचिव पुष्पा कोहली आदि ने महिला दिवस की प्रासंगिकता के बारे में बताया।
‘गांवों में जरूरतमंदों की बेहतर सेवा कर रहीं आशा’
रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय आशा सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जखोली ब्लॉक की रंजना देवी को वर्ष 2020-21 का सर्वश्रेष्ठ आशा, अगस्त्यमुनि की दीपा रावत को सर्वश्रेष्ठ आशा फैसिलिटेट व जगजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह व अति विशिष्ट अतिथि सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने समारोह का उद्घाटन किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि गांवों में जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में आशा बेहतरीन कार्य कर रही हैं। सीएमओ डा. शुक्ला ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। इस मौके पर अतिथियों ने आशा कार्यकर्ता रंजना देवी, कुसुम देवी, रंजना देवी, दीपा रावत, रंजना रावत, सुधा नौटियाल को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कार्यकर्ताओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार व एक हजार रुपये का चेक व प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष, आशा संघ जिलाध्यक्ष कमला राणा और विपिन सेमवाल मौजूद थे।
छात्र-छात्राओं की माताएं सम्मानित
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में शिक्षा संकाय की ओर से भारत में महिलाओं की स्थिति पर ऑनलाइन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. रमा मैखुरी, प्रो. एसएस रावत, प्रो. गीता खंडूडी, डा. किरन पुरोहित, प्रो. अनिल नौटियाल, साधना शर्मा व सीमा ने विचार रखे। दूसरी ओर सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया गया। वहीं भाजपा और कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, कीर्तन मंडलियों, शिक्षिकाओं, स्वास्थ्य कर्मियों और महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। संवाद