फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
ंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करतीं नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नगर पंचायत नंदप्रयाग ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान स्वच्छ नगर के साथ ही निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में गायिका के क्षेत्र में गुलाबी देवी, सामाजिक क्षेत्र में कमला देवी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोनिका रौतेला व आशा कार्यकर्ता हेमा बिष्ट, स्वच्छता के क्षेत्र में कमलेश्वरी, रति देवी, पिंकी, बारा देवी व सुनीता को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष हिमानी ने कहा कि पहाड़ की महिलाएं भी आज घर की देहरी लांघकर सामाजिक क्षेत्र में अपनी धाक जमा रही हैं। कहा कि निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी ने कहा कि महिलाओं ने भारतीय संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखा है। इस मौके पर नगर पंचायत के ईओ रघुवीर रॉय, इंजीनियर भवान सिंह रावत, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत, सभासद सीमा, कुसुम और ललिता रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें