आदिबदरी। रामलीला मैदान में चल रही स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में कर्मचारी एकादश और जिलासू के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कर्मचारी एकादश ने जिलासू को 39 रनों से शिकस्त दी। रविवार को हुए मुकाबले में जिलासू की टीम ने पहले टाॅस जीतकर कर्मचारी एकादश को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कर्मचारी एकादश ने निर्धारित 12 ओवरों में 113 रन बनाए। बाद में जिलासू की टीम खेलने उतरी तो वह निर्धारित 12 ओवरों मात्र 74 रन ही बना पाई। इस तरह कर्मचारी एकादश ने मैच जीत लिया। 35 रन व तीन स्टंपिंग करने वाले कर्मचारी एकादश के मनीष मैन ऑफ द मैच बने। इस अवसर पर भागवत नेगी, नवीन खंडूड़ी, दर्शन कुंवर, बृजेश कुंवर और बलवंत नेगी उपस्थित थे। संवाद