नंदासैंण। झुरकंडे से राजकीय इंटर कॉलेज नैणी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर पुश्ता करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। भाजपा चांदपुर गढ़ी मंडल अध्यक्ष ज्योति कैलखुरा ने बताया कि यह मार्ग पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अधीन है। इसके बावजूद विभाग क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। समय रहते मरम्मत न होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। पंकज कैलखुरा और दिगंबर प्रसाद ने मार्ग के मरम्मत की मांग की। संवाद
फोटो
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर चला स्वच्छता अभियान
गैरसैंण। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बदरी प्रकाश की अध्यक्षता में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने धुनारघाट स्थित गंगेश्वर महादेव शिवालय मंदिर में यह अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस मौके पर चमोली विभाग छात्रा प्रमुख सीमा बिष्ट, छात्रसंघ सचिव करिश्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष विनीता, नगर मीडिया प्रभारी नरेश रावत, नगर प्रमुख करन गौड़, नेहा और शिवानी उपस्थित रहे। संवाद