बेनाकुली हनुमानचट्टी में भारी बर्फबारी के कारण दिसंबर माह से ठप पड़ी बिजली सप्लाई दो माह बाद शुक्रवार को सुचारु हो गई। बिजली सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बेनाकुली में मौजूदा समय में करीब बीस परिवार रहते हैं। ग्रामीण धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि गांव में दो माह बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो गई है। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि इस वर्ष ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने से लोगों को बिजली, पानी और सड़क को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।