फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोट से टूटे बिजली के पोल, निगम ने ग्रीफ को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीफ की ओर से किए गए विस्फोट से हुई क्षति पर ऊर्जा निगम ने ग्रीफ को क्षतिपूर्ति का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

इन दिनों ग्रीफ की ओर से सिमली-थराली सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। विस्फोट पर रोक लगाने के बाद भी ग्रीफ ने चट्टानों को तोड़ने के लिए विस्फोटक का प्रयोग किया। इससे सोमवार को कुलसारी मलतुरा के पास बिजली के पोल और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी और पूरे दिन थराली व देवाल में बिजली गुल रही थी। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने कहा कि विस्फोट से लाइन को क्षति हुई है, जिसकी भरपाई के लिए ग्रीफ को क्षतिपूर्ति का नोटिस भेजा गया है। बिजली आपूर्ति रात में ही बहाल कर दी थी। वहीं ग्रीफ गौचर के ऑफिसर्स इंचार्ज राजेंद्र सिंह का कहना है कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर दी जाएगी। विस्फोट के प्रयोग के लिए डीएम चमोली को लिखा गया था, लेकिन मौखिक अनुमति ही मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें