बदरीनाथ। बदरीनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश के बुजुर्ग दिनेश यादव लाइन में लगे थे कि अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद वह होश में आ गए। चिकित्सकों ने बताया कि ब्लड प्रेशर बहुत कम होने की वजह से दिनेश यादव बेहोश हो गए थे। गर्म तापमान से श्रद्धालु यहां ठंडे तापमान वाले क्षेत्र में आ रहे हैं। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या आ रही है। संवाद