फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आज गोपेश्वर पहुंचेंगी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा

Fri, 08 May 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 9 मई को गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद रात्रि प्रवास के लिए बदरीनाथ धाम जाएंगी। प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिला संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संगठन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी और जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने बताया कि नौ मई को प्रदेश प्रभारी पूर्वाह्न 11 बजे गोपेश्वर नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा में शिरकत करेंगी। रविवार को बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे ज्योतिर्मठ पहुंचेंगी। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करने के बाद श्रीनगर के लिए लौट जाएंगी। संवाद
विज्ञापन



फोटो

यशोदा बनीं महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

नंदानगर। विकासखंड स्तर पर महिला कांग्रेस कमेटी का गठन करते हुए यशोदा रावत को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारी चुने गए हैं। कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक में ब्लॉक महिला कमेटी का गठन करते हुए भेंटी निवासी यशोदा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महेशी देवी उपाध्यक्ष, दीपा देवी महामंत्री, अंबी देवी सचिव और दीपा बिष्ट को सह सचिव चुना गया। रुचि सती, मंजू रावत, बसंती नेगी को संरक्षक बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने की। इस मौके पर महेश्वरी देवी, कला देवी, कुशला देवी, मुन्नी देवी, ईशिका मैंदोली, सुमन मैंदोली, सुखवीर रौतेला अर्जुन सिंह रावत और दशरथ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें