फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिरकोट के खरसांई गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खरसांई गांव निवासी शोभन सिंह (65) शनिवार सुबह लगभग 10 बजे अपने घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शोभन सिंह घर में अकेले रहते थे। कुछ साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। मृतक की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
बकरियों को धारदार हथियार से मारा
गौचर। खरसांई गांव में ही राजेंद्र सिंह की चार-पांच बकरियाें को किसी ने धारदार हथियार से मार डाला। राजेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दोनों घटनाओं में किसी तरह का संबंध होने की तफ्तीश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें