गोपेश्वर। एकल अभियान अंचल गोपेश्वर के नए कार्यालय का शुभारंभ अंचल प्रभारी अतुल साह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन और सनातन संस्कृति के संरक्षण का माध्यम है। गोपेश्वर अंचल के नौ संचों के अंतर्गत 270 गांवों में 270 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में हरिप्रसाद ममगाईं, दिनेश, शंभू प्रसाद सती, देवेंद्र सिंह नेगी, हरीश पुरोहित, मीना तिवारी, नीरजा, रश्मि, अनूप और रेखा मौजूद रहे। संवाद