फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य में रोड़ा अटका रही बिरही चट्टान

Sat, 07 Nov 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस मीटर हिस्से में नहीं हो पाया बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण कार्य
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में चट्टान पर लग जाता है वाहनों का लंबा जाम, तीर्थयात्री होते हैं परेशान
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बिरही चट्टान ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य में रोड़ा अटका रही है। चट्टान पर हिल कटिंग नहीं होने से करीब 20 मीटर हिस्से में हाईवे बेहद संकरा है। चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों का जाम लग जाता है। इससे तीर्थयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बदरीनाथ हाईवे : चट्टान से पत्थरों की रोकथाम के लिए कार्यदायी संस्था ने बिछाई जाल
बदरीनाथ हाईवे के अधिकांश क्षेत्रों में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य पूरा हो गया है। मगर कुछ चट्टानी भाग पर काम करना एनएचआईडीसीएल के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बिरही में ऊपर से चट्टान तो नीचे अलकनंदा नदी बह रही है। इससे यहां हाईवे पर कार्य करना मुश्किल बना हुआ है। चारधाम यात्रा में हाईवे पर डामर बिछाकर वाहनों की आवाजाही करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद चट्टान पर कार्य किया जा सकता है। दो साल पहले चट्टान के एक हिस्से पर कटिंग तो की गई, मगर आधी-अधूरी कटिंग कर छोड़ दिया गया। इधर, एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार से स्वीकृति मिलते ही बिरही और चमोली चट्टान पर चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें